Tuesday, November 24, 2026
Home India सर्दियों में 7 बेस्ट घूमने की जगह

सर्दियों में 7 बेस्ट घूमने की जगह

Thand me Ghumne ki Jagah – घूमने फिरने के लिए अक्सर सर्दियों के मौसम को अच्छा और उपयुक्त माना जाता है| खासकर नवंबर से फरवरी तक का समय सबसे ख़ास होता है क्योंकि इस दौरान आप कई नयी नयी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हो, winter season की कई ख़ास त्योहारों-मेलों में भाग ले सकते हो, प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम दृश्य अनुभव कर सकते हो और कई adventure activities का आनंद उठा सकते हो|

सर्दी के मौसम में न तो गर्मियों जैसी तेज़ धुप होती है और न ही मानसून जैसी लगातार मूसलधार बारिश; इसलिए इस मौसम में परिवार के साथ, दोस्तों के साथ, कपल या अकेले सोलो घूमना काफी आरामदायक होता है|

इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे best places to visit in winter in India.

Sardi me Ghumne ki Jagah

Jhunjhunu (Rajasthan)

sardi me ghumne ki jagah

सर्दियों के मौसम में राजस्थान के झुंझुनू जिले में आयोजित होने वाला Magnetic Fields Music Festival दुनियां भर से पर्यटकों और संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींचता है| ये राजस्थान में आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध कला, संगीत और संस्कृति का उत्सव है|

इस उत्सव में भारत और विदेशों के प्रसिद्ध DJ और music artist अपना performance देते है| इसके साथ साथ राजस्थान के स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाते है|

अगर आपको camping, night life और outdoor activities पसंद है तो ये उत्सव आपके लिए काफी मजेदार होने वाला है| अगर आप खुले आसमान के निचे पूरी रात म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेना चाहते है तो Magnetic Fields Music Festival में जरूर जाए|

Kohima (Nagaland)

thand me ghumne ki jagah

अगर आप thand me ghumne ki jagah तलाश रहे है और आपको नागालैंड के Hornbill Festival के बारे में पता ना हो तो ये आपके साथ सरासर नाइंसाफी होगी| North East के नागालैंड राज्य में दिसंबर के महीनें में आयोजित होने वाले Hornbill Festival को ‘Festival of Festivals’ भी कहा जाता है|

ये उत्सव नागालैंड की अलग अलग जनजातियों, वहाँ की लोकनृत्य, पारंपरिक संस्कृति, संगीत, खान-पान, पहनावा और रहन-सहन को दर्शाता है| अगर आपको भारत के North East में घूमना पसंद है या जाना चाहते है, तो आप हार्नबिल फेस्टिवल को करीब से देख सकते है, और यहाँ के संस्कृति कल्चर के बारे में जान सकते है|

Hornbill Festival में भारत के अलग अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक नागालैंड के कोहिमा शहर के पास किसामा गांव में पहुँचते है और इस उत्सव का आनंद लेते है|

इस उत्सव के दौरान यहाँ दस दिनों तक पारंपरिक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, भोजन उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है|

हार्नबिल फेस्टिवल के दौरान यहाँ आयोजित होने वाला ‘पारंपरिक नागा नृत्य’ सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनता है| इस पारंपरिक नागा नृत्य में नागालैंड की विभिन्न जनजातियों के कलाकार रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनते है और लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं|

इसके साथ साथ पर्यटक नागालैंड के स्थानीय व्यंजन और भोजन का स्वाद भी लेते है| उत्सव के दौरान नागा कुश्ती, तीरंदाजी और विभिन्न स्थानीय खेलों का आयोजन भी किया जाता है|

शाम के समय rock band और live music concert का आयोजन भी किया जाता है| हार्नबिल फेस्टिवल के साथ साथ पर्यटक आस पास के जगहों को भी घूमते है|

Kutchh (Gujarat)

best places to visit in december in india

किसी ने एकदम सही कहा है कि ‘अगर गुजरात का कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा’| गुजरात के Kutchh (कच्छ) जिले में आयोजित होने वाला ‘रण उत्सव’ (Rann Utsav) सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट मौका है|

रण उत्सव गुजरात में नवंबर से शुरू हो जाता है| ये उत्सव भारत का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय सांस्कृतिक एवं पर्यटन उत्सव है| इस उत्सव में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा जैसे सफेद रेगिस्तान, पारंपरिक नृत्य, लोक संगीत, गुजराती खान-पान, हस्तशिल्प और यहाँ की रंग-बिरंगी संस्कृति|

इस उत्सव की एक और सबसे बड़ी खासियत है यहाँ के tent house जहाँ पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था की जाती है| इन tent house को लक्ज़री होटल की तरह ही सजाया जाता है| रात के समय खुले आसमान में इन tent house में रहने का अनुभव शायद ही आपको कही और मिलेगा|

यहाँ आपको गरबा, डांडिया रास और कच्छ के पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ साथ लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी| यहाँ के सफेद रेगिस्तान में चांदनी रात का नजारा इस उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण है| पूर्णिमा के दौरान यहां का दृश्य बेहद मनोरम बन जाता है|

यहाँ सफ़ेद रेगिस्तान में आप ऊँट की सवारी या ऊँटगाड़ी की यात्रा करते हुए रेगिस्तान को घूम सकते है| इसके साथ साथ यहाँ कई adventure sports और rides की व्यवस्था भी रहती है| ये उत्सव नवंबर से शुरू होकर अगले साल के फरवरी के अंत तक चलता है|

उत्सव का आनंद उठाते हुए आप आस पास के कई पर्यटन स्थलों को घूम सकते है जैसे Kala Dungar, Mandvi Beach, Vijay Vilas Palace, Bhuj, Dholavira, इत्यादि| अगर आप best places to travel in December in India तलाश रहे है तो आप गुजरात के ‘रण उत्सव’ में जा सकते है|

Banaras (Uttar Pradesh)

best places to visit in winter in india

Winter me ghumne ki jagah में बनारस (वाराणसी) का नाम तो जरूर बनता है और खासकर सर्दी की शुरुवात नवंबर में| इस दौरान यहाँ के ‘देव दीपावली’ का उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है|

‘देव दीपावली’ उत्तर प्रदेश के बनारस में मनाया जाने वाला एक बेहद प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है| इसे ‘देवताओं की दिवाली’ भी कहा जाता है| ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर यहाँ उत्सव मनाने आते है|

इस उत्सव के दौरान वाराणसी के गंगा घाटों को लाखों मिट्टी के दीपकों से सजाया जाता है| रात के समय यहाँ जलते हुए दीपकों का प्रतिबिंब और रोशनी से जगमगाते घाट का दृश्य काफी अद्भुत रहता है|

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देव दीपावली का प्रमुख आकर्षण माना जाता है| इसके साथ साथ आप नाव से गंगा नदी में घूमते हुए जगमगाते घाटों का दृश्य देख सकते है और फोटो खींच सकते है|

इस पावन अवसर पर यहाँ लेजर शो, रोशनी की सजावट और आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं| यहाँ आयोजित होने वाली लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियां पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराती हैं|

इस दौरान आप यहाँ के कई अन्य पर्यटन स्थल और घाट भी घूम सकते है जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, भारत माता मंदिर, रामनगर किला, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, चेत सिंह घाट, पंच गंगा घाट, राज घाट, मणिकर्णिका घाट, आदि|

Goa

best places to visit in winter in india

अब जब winter season आ ही चूका है मतलब सामने Christmas और New Year Party भी तो आने वाली है| अब ऐसे में आप गोवा (Goa) को भूल जाए, ये कैसे हो सकता है| गोवा भारत का एक मशहूर beach destination माना जाता है जो सर्दियों में घूमने के लिए एक उपयुक्त स्थान हो सकता है|

नवंबर और दिसंबर में गोवा का मौसम काफी शानदार और सुहावना रहता है| ठन्डे मौसम के साथ ये समय गोवा beach party, adventure sports, new year party, cruise party, night life, shopping, आदि कारणों के लिए जाना जाता है|

इस मौसम आप गोवा के खूबसूरत beach में घूम सकते है जैसे Baga beach, Anjuna beach, Calangute beach, Palolem beach और Colva beach. इन हर एक बीचों (समुद्री तटों) की अपनी एक विशेषता है|

ठन्डे मौसम में बीच पर घूमना, धूप सेंकना और समुद्र की लहरों का आनंद लेना शानदार अनुभव होता है| आप इन बीचों में शाम के समय ढलते सूरज को देखते हुए sea food का आनंद भी उठा सकते है; और फोटोशूट भी कर सकते है|

दिसंबर के मौसम में आप इन बीचों में कई water adventure sports भी कर सकते है जैसे parasailing, jet skiing, banana boat riding, kayaking, snorkeling, scuba diving, आदि|

दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की पार्टी के लिए पुरे गोवा को सजाया जाता है| यहां 25 दिसंबर से पहले ही बाजारों, चर्चों, घरों और सड़कों पर क्रिसमस की सजावट शुरू हो जाती है| और 31 दिसंबर की new year party को मनाने के लिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से पर्यटक यहाँ आते है|

31 दिसंबर की रात यहाँ कई clubs, hotels, cruise, और resorts में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और रात भर पार्टी मनाया जाता है| New year की रात आप यहाँ live DJ, music, dance और समुद्र के किनारे पार्टी का अनुभव ले सकते हैं|

तो अगर आप best places to visit in winter in India तलाश रहे है तो उस लिस्ट में गोवा का नाम जरूर शामिल करे|

Manali (Himachal Pradesh)

thand me ghumne ki jagah in india

अगर नवंबर और दिसंबर के बाद आप best places to visit in January in India तलाश रहे है तो मनाली आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगा| अगर आपको snow और बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ पसंद है तो हिमाचल प्रदेश का मनाली सबसे बेस्ट रहेगा|

दिसंबर और जनवरी में मनाली में आपको बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल, जमी हुई नदियां और सफेद बर्फ की चादर से ढकी घाटियां देखने को मिलेंगे|

सर्दियों में मनाली का Solang Valley पर्यटकों में काफी मशहूर रहता है| बर्फ से ढकी पहाड़ियों और खूबसूरत घाटियों के कारण यह जगह पर्यटकों को आकर्षित करती है| ये जगह adventure activities के लिए भी खासकर जानी जाती है जैसे skiing, snowboarding, sledding, और snow scooter rides.

‘हिडिम्बा देवी मंदिर’ मनाली के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है| यह मंदिर घने देवदार के जंगलों के बीच स्थित है और अपनी अनोखी लकड़ी की वास्तुकला के लिए जाना जाता है| यहाँ आप अपने परिवार के साथ फोटोशूट भी कर सकते है|

अगर आप मनाली आये है और ‘मॉल रोड’ में शॉपिंग किये बिना ही वापिस लौट रहे है तो आपका मनाली का टूर अधूरा है| यहां आपको कई दुकानें, रेस्टोरेंट, कैफे और स्थानीय बाजार मिल जाएंगे|

शॉपिंग के लिए आप यहाँ से कई चीज़े ले सकते है जैसे ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने, हिमाचली कोट, हिमाचली शॉल और स्वेटर, स्थानीय हस्तशिल्प से बनी सजावटी सामान, लकड़ी से बनी छोटी कलाकृतियां और कई यादगार गिफ्ट आइटम|

Darjeeling (West Bengal)

sardi me ghumne ki jagah in india

पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जीलिंग ठण्ड के मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रहेगा| अगर आप कपल है या परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे है, तो दार्जीलिंग आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगा|

दार्जीलिंग के टाइगर हिल से दिखने वाला ‘कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला’ पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है जिसका नज़ारा सर्दियों में दोगुना खूबसूरत बन जाता है| सूर्योदय के साथ कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला को देखने के लिए पर्यटक टाइगर हिल में सुबह 4 बजे से उपस्थित हो जाते है|

इसके साथ साथ यहाँ के प्राकृतिक सुंदरता, टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागान और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन को आप अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे|

अगर आप परिवार के साथ दार्जीलिंग आए है तो यहाँ के टॉय ट्रेन की सवारी आपको एक अलग ही अनुभव दिलाएगा| दार्जिलिंग अपनी विश्व प्रसिद्ध चाय के लिए जाना जाता है| यहां के हरे-भरे चाय बागान पहाड़ी ढलानों पर फैले हुए हैं जिसका दृश्य अपने आप में काफी मनोहर है|

यहाँ के ‘मॉल रोड’ पर आप गर्म कॉफ़ी या चाय के साथ एक खूबसूरत शाम बिता सकते है| यहाँ आपको कई दुकानें मिलेंगी जहाँ टहलते हुए आप ऊनी कपड़े, शाल, जैकेट, घर सजाने के सामान, तिब्बती हस्तशिल्प के सामान, और अन्य कई चीज़े खरीद सकते है|