IndiaTourist Places

Winter me Ghumne ki Jagah in India

 

 

Sardi me Ghumne ki Jagah

Jhunjhunu (Rajasthan)

sardi me ghumne ki jagah

सर्दियों के मौसम में राजस्थान के झुंझुनू जिले में आयोजित होने वाला Magnetic Fields Music Festival दुनियां भर से पर्यटकों और संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींचता है| ये राजस्थान में आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध कला, संगीत और संस्कृति का उत्सव है|

इस उत्सव में भारत और विदेशों के प्रसिद्ध DJ और music artist अपना performance देते है| इसके साथ साथ राजस्थान के स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाते है|

अगर आपको camping, night life और outdoor activities पसंद है तो ये उत्सव आपके लिए काफी मजेदार होने वाला है| अगर आप खुले आसमान के निचे पूरी रात म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेना चाहते है तो Magnetic Fields Music Festival में जरूर जाए|

Kohima (Nagaland)

thand me ghumne ki jagah

अगर आप thand me ghumne ki jagah तलाश रहे है और आपको नागालैंड के Hornbill Festival के बारे में पता ना हो तो ये आपके साथ सरासर नाइंसाफी होगी| North East के नागालैंड राज्य में दिसंबर के महीनें में आयोजित होने वाले Hornbill Festival को ‘Festival of Festivals’ भी कहा जाता है|

ये उत्सव नागालैंड की अलग अलग जनजातियों, वहाँ की लोकनृत्य, पारंपरिक संस्कृति, संगीत, खान-पान, पहनावा और रहन-सहन को दर्शाता है|

Hornbill Festival में भारत के अलग अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक नागालैंड के कोहिमा शहर के पास किसामा गांव में पहुँचते है और इस उत्सव का आनंद लेते है|

इस उत्सव के दौरान यहाँ दस दिनों तक पारंपरिक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, भोजन उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है|

हार्नबिल फेस्टिवल के दौरान यहाँ आयोजित होने वाला ‘पारंपरिक नागा नृत्य’ सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनता है| इस पारंपरिक नागा नृत्य में नागालैंड की विभिन्न जनजातियों के कलाकार रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनते है और लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं|

इसके साथ साथ पर्यटक नागालैंड के स्थानीय व्यंजन और भोजन का स्वाद भी लेते है| उत्सव के दौरान नागा कुश्ती, तीरंदाजी और विभिन्न स्थानीय खेलों का आयोजन भी किया जाता है|

शाम के समय rock band और live music concert का आयोजन भी किया जाता है| हार्नबिल फेस्टिवल के साथ साथ पर्यटक आस पास के जगहों को भी घूमते है|