Travel Tips

? Best Trolley Bags in India

Best Trolley Bags in India – किसी भारी luggage (सामान) को हल्का करने में trolley bags का काफी योगदान रहता है, खासकर जब हम ट्रेवल कर रहे हो तब| Trolley bags में लगे चक्कों (wheels) से जब हम सामान को ढोते है तो हमे वजन का पता ही नहीं चलता|

और ये trolley bags दीखते भी काफी स्टाइलिश है| चाहे एयरपोर्ट हो, रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड; आज कल इन्हीं trolley bags का प्रचलन चल रहा है|

चाहे किसी ट्रिप पर जाना हो या शॉपिंग पर, किसी फैमिली वेकेशन पर जाना हो, या फिर बिज़नेस मीटिंग के लिए किसी दूसरे शहर, ये trolley bags सामान ले जाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है|

लेकिन क्या आपको पता है कि ये trolley bags कितने अलग अलग डिज़ाइन और प्रकार के होते है, और इन्हें बनाने वाले ब्रांड्स कौन कौन से है?

आज इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे best trolley bags in India. यहाँ मैंने लगभग हर बजट के trolley bags के बारे में बताया है, जो भी ब्रांड आपको फिट बैठ रहा है आप उसके साथ जा सकते है|

Trolley Bags लेने से पहले इन चीज़ो का रखे ध्यान-

  • बैग का मटेरियल और उसकी मजबूती जांचें
  • व्हील्स की क्वालिटी और उनकी smoothness देखें
  • अपनी जरूरत के अनुसार Cabin, Medium या Large साइज चुनें
  • TSA लॉक और एंटी-थेफ्ट जिपर जैसे जरूर फीचर्स देखें
  • बैग का खाली वजन और स्टोरेज कैपेसिटी जांचें
  • वारंटी और उसकी शर्तों को जरूर जरूर जान ले

Best Trolley Bags in India

Skybags Trolley Bags

ये ब्रांड सिर्फ trolley bags ही नहीं बल्कि कॉलेज बैग, स्कूल बैग, लैपटॉप बैग, ट्रेवल बैग, और स्पोर्ट्स बैग जैसी अलग अलग किस्म की बैग भी बनाती है| Skybags अपने अलग अलग डिज़ाइन, कलर और प्रोडक्ट क्वालिटी के लिए जाना जाता है|

Skybags के trolley bags कई अलग अलग साइज में पाए जाते है जो कम और ज्यादा दोनों तरह के सामान पैक करने के लिए बनाए जाते है| मतलब अगर आप solo trip पर जा रहे है या फिर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर, Skybags के पास हर किस्म के luggage bags मौजूद है|

इसके साथ साथ Skybags कई तरह के स्टाइलिश छोटे पर्स भी बनाती है जिसमें आप पैसे, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, एटीएम, आदि रख सके| इन बैग्स में आपको ‘एडजस्टेबल टेलीस्कोपिक हैंडल’ भी मिलेंगे जिसकी ऊंचाई जरुरत के अनुसार बदली जा सकती है, जिससे बैग को खींचने और चलाने में आसानी होगी|

इन बैग्स में आपको कपड़े, जूते, टॉयलेटरी और ट्रेवल के लिए अन्य जरूरी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह भी मिलेगी| Skybags के कई मॉडल्स में आपको ‘360 डिग्री स्पिनर व्हील्स’ भी मिल जायेंगे जिसकी मदद से आप ट्रेवल के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य जगहों पर इन बैग्स को आसानी से आगे-पीछे या साइड में ले जा सकेंगे|

अगर best trolley bags brands in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस ब्रांड को 5 में से 4.2 की रेटिंग देना चाहूंगा|

American Tourister Trolley Bags

ये ब्रांड trolley bags बनाने के लिए पुरे दुनिया में प्रचलित है| यहाँ आपको कई अलग अलग किस्म, डिज़ाइन और कलर के trolley bags मिल जायेंगे|

यहाँ ट्रॉली बैग के साथ साथ और भी कई तरह के बैग पाए जाते है जैसे स्कूल बैग, स्लिंग बैग, ट्रैकिंग बैग, ऑफिस बैग, ट्रेवल बैग, ब्रीफ़केस, कॉलेज बैग, इत्यादि|

American Tourister के ट्रॉली बैग्स में कई फीचर भी पाए जाते है जैसे advanced lock system, scratch resistance, double fold, आदि| यहाँ आपको छोटे, मीडियम और लार्ज साइज के trolley bags मिल जायेंगे|

इन बैग्स के कुछ मॉडल्स में डबल जिपर और अतिरिक्त सुरक्षा वाले जिपर सिस्टम भी दिए गए है जिनसे सामान की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है| इन बैग्स में मल्टी-स्टेज टेलीस्कोपिक हैंडल दिया जाता है, जिसे सफर के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार छोटा या बड़ा किया जा सकता है|

इन बैग्स के कई मॉडल्स में ‘एक्सपैंडेबल जिपर’ की सुविधा भी होती है| इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर बैग की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जा सकती है|

ये ब्रांड best travel trolley bags में भी शामिल है| अगर आप ट्रेवल के लिए एक मजबूत trolley bag तलाश रहे है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है|

Tommy Hilfiger Trolley Bags

ये एक अमेरिकी ब्रांड है जो कपड़े, जूते, परफ्यूम, घड़ी, बैग, सनग्लास, जीन्स, बच्चों के कपड़े, आदि बनाती है| Tommy Hilfiger अपने कई अलग अलग किस्म के बैग बनाने के लिए भी मशहूर है जैसे हैंड बैग, वॉलेट, लेडीज बैग, डिज़ाइनर बैग, ट्रॉली बैग, इत्यादि|

ये ब्रांड 30 से भी ज्यादा देशों में प्रचलित है| अगर आपके पास पर्याप्त बजट है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है|

इस ब्रांड के trolley bags काफी आरामदायक होते है जिन्हें प्रीमियम क्वालिटी की सामग्री से बनाए जाते है| इस ब्रांड के trolley bags में कई फीचर पाए जाते है जैसे multiple compartments, zip pockets, smooth rolling wheels, आदि|

यहाँ आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों डिज़ाइन के trolley bags मिल जायेंगे| इन trolley bags में आपको कई छोटे पॉकेट भी मिलेंगे जहाँ आप अन्य जरुरी चीज़े रख सकते है|

इन बैग्स में Polycarbonate (PC), Polypropylene (PP) और अन्य मजबूत मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है जो बैग को मजबूती देने के साथ साथ बाहरी प्रभावों से सुरक्षा प्रदान करती है|

कुछ मॉडल्स में ‘एक्सपैंडेबल जिपर’ की सुविधा मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर बैग की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जा सकती है| इन बैग्स में TSA लॉकिंग सिस्टम दिया गया है जो सफर के दौरान सामान की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करती है|

Samsonite Trolley Bags

ये ब्रांड भी एक काफी फेमस बैग ब्रांड है जो ट्रेवल बैग, लगेज बैग, सूटकेस, ट्रॉली बैग और अन्य ट्रेवल एक्सेसरी बनाती है| ये ब्रांड अपने खूबसूरत और स्टाइलिश trolley bags के लिए जानी जाती है|

ये ट्रॉली बैग्स वजन में काफी हलके होते है और काफी लम्बे समय तक टिकाऊ भी रहते है| इस ब्रांड के ट्रॉली बैग्स के चक्के काफी फ्लेक्सिबल रहते है जो हर तरह के रास्तों और फ्लोर के लिए बने होते है|

इनमे भी TSA लॉकिंग फीचर दिया गया है जो हर तरह के इंटरनेशनल ट्रेवल के लिए उपयोगी है और सामान को सुरक्षित रखने में मदद करते है| Samsonite के कई बैग मॉडल्स हल्के मटेरियल से बनाए जाते हैं, जिनसे बैग को उठाने और खींचने में आसानी होती है|

Samsonite के कुछ खास मॉडल में ‘एंटी-थेफ्ट जिपर’ सिस्टम दिया जाता है, जिनसे इन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है| Samsonite के trolley bags कई अलग अलग तरह के साइज में पाए जाते है जैसे छोटे, मीडियम और लार्ज साइज| Samsonite के ट्रॉली बैग्स best travel bags in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Delsey Trolley Bags

ये एक फ्रेंच कंपनी है जो सूटकेस, ट्रेवल बैग, लैपटॉप बैग, मिनी बैग, वॉलेट और अन्य ट्रेवल एक्सेसरी बनाने के लिए जानी जाती है| अगर आप बिज़नेस ट्रेवल के लिए travel trolley bags तलाश रहे है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है|

ये बैग अपनी मजबूती और scratch resistance फीचर के लिए जानी जाती है| चूँकि ये बैग अन्य ट्रॉली बैग्स के मुकाबले थोड़े हलके होते है इसलिए इन्हें लम्बी दूरियों में सफर के लिए पसंद किया जाता है|

इन ट्राली बैग्स में सिक्योरिटी कोड देने की व्यवस्था भी दी गयी है, मतलब इन बैग्स को आपके सिवा दूसरा कोई और नहीं खोल पायेगा| इन ट्राली बैग्स में double zip की सुविधा भी दी गयी है जो आपके सामान को और ज्यादा सुरक्षित रखेगा|

Delsey के बैग्स में एक खास तकनीक के SecuriTech Zip पाए जाते जो सामान्य जिपर की तुलना में एडवांस रहते है, जिन्हें चोर जबरदस्ती खोलने में सफल नहीं हो पाता है|

VIP Trolley Bags

Trolley bags बनाने के मामले में VIP भी एक काफी प्रचलित ब्रांड है जो ट्राली बैग, सूटकेस, ब्रीफ़केस, हैंड बैग, ट्रेवल बैग, इत्यादि बनाती है| इन ट्राली बैग्स में multi direction wheels दिए गए है जिसके कारण इन बैग्स को चारों तरफ से खींचा जा सकता है, और इन्हे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाया जा सकता है|

ये ट्राली बैग्स scratch resistant होते है मतलब कही गिरने से या घसीटे जाने से इनमें खरोच नहीं आते| ये ट्राली बैग्स 10 से भी ज्यादा अलग अलग रंगों में उपलब्ध है जो ना सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है बल्कि मजबूती के मामले में भी अन्य ब्रांड्स को टक्कर दे सकते है|

Nasher Miles Trolley Bags

अगर आप टिकाऊ होने के साथ साथ मॉडर्न स्टाइल के trolley bags तलाश रहे है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है| चूँकि ये trolley bags दिखने में काफी स्टाइलिश होते है इसलिए इन्हें आप ट्रेवल के दौरान ले जा सकते है| इनमें भी multi direction wheels दिए गए है जिसके कारण इन्हें आसानी से हर फ्लोर पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है|

ये एक इंडियन ब्रांड है जो भारत के साथ साथ दूसरे देशों में भी प्रचलित है| इन ट्राली बैग्स में आपको कई अलग छोटे छोटे पॉकेट भी मिलेंगे जिनमें आप ट्रेवल के दौरान लेकर जाने वाली चीज़े रख सकते है जैसे साबुन, कार्ड, एटीएम, दवाई, आदि| इस ब्रांड के ट्राली बैग्स भी best trolley bag brands के लिस्ट में शामिल है|